नीमच। कृषि उपज मंडी नीमच में कार्यरत तुलावटियों के द्वारा अपने साथ कार्यरत तुलावटी सदस्य के स्वर्गवास होने के पश्चात संघ द्वारा लगभग 15 सालों पूर्व बनाए नियमों के अनुसार सहायता राशि अपने स्वयं से कमाए हुए राशि में से कुछ अंश निकालकर प्रदान की जाती है, जिसमें विगत वर्षों में आठ दिवंगत सदस्यों के परिजनों को 75000 की राशि सहायता स्वरूप प्रदान की गई है। अभी वर्तमान में सतीश शर्मा साथी तुलावटी के स्वर्गवास होने पर तुलावटी संघ के द्वारा 75 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। जबकि मध्य प्रदेश शासन के द्वारा इस वर्ग के लिए कोई भी नियम नहीं बनाया गया है। कई बार मांग की जाने पर भी आज तक किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं की गई है। जबकि पूरे मध्य प्रदेश में कृषि उपज मंडी को राजस्व की प्राप्ति इसी वर्ग से होती है। ना ही सांसद निधि और विधायक निधि से किसी प्रकार की सहायता मिलती है। यह एक मजदूर वर्ग होकर अपने परिवार के पालन पोषण हेतु संघर्षरत है। तुलावटी संघ मध्य प्रदेश शासन एवं मंडी प्रशासन से मांग करता है कि तुलावटी वर्ग के लिए कोई योजना तैयार कर मानदेय प्रदान किया जाए। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी सचिव उमेश बसेड़ीया (शर्मा) जुगल किशोर अहीर, इशाक पठान, दिनेश योगी, राजु अहीर, अनिल अहीर,, ओम प्रकाश गोयल, भोला पठान, मोहम्मद शरीफ, कालू पहलवान, चांदमल धनगर, मनोज प्रेमी, नासिर हुसैन, राजू बोरा, संतोष अहीर, सुनील चुंडावत, राम सिंह गुर्जर, अमर सिंह गुर्जर, रमेश भाटी सहित साथीगण उपस्थित रहे।