नीमच। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि जिले में विश्व जनसंख्या स्थरीकरण माह का आयोजन 11 जुलाई से 11 अगस्त तक किया जा रहा है। इस माह में विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रो पर परिवार नियोजन के स्थाई एंव अस्थाई साधनों की सुविधाए लक्ष्य दंपति को प्रदान की जावेगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल.सिसोदिया ने बताया कि हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण दिवस मनाया जाता है।
भारत सरकार द्वारा इस वर्ष की थीम ‘’विकसित भारत की नई पहचान - परिवार नियोजन हर दंपत्ति की शान’’ रखी गई है। इस थीम के आधार पर जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण माह आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान को दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। 27 जून से 10 जुलाई तक दंपति संपर्क पखवाडे का आयोजन किया गया है। जिसमें आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर घर दस्तक देकर समस्त हितग्राहीयों को वास्केट आफ च्वाईस के अंतर्गत गर्भ निरोधक साधन कंडोम , ओरल पिल्स, गर्भनिरोधक छाया गोली, आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली, आय.यु.सी.डी. तथा अंन्तरा इंजेक्शन के बारे में विस्तार से समझाया जायेगा। ऐसे दंपत्ति जो जनसंख्या नियंत्रण के स्थाई साधानो को अपनाना चाहते है उनकी लाईन लिस्टींग तैयार की गई है। 11 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले सेवा प्रदायगी सप्ताह में इन चिन्हित दंपत्तियों को पुरूष, महिला नसबंदी की सेवाए दी जावेगी। अभियान के सफल आयेाजन के लिये ग्रामीण क्षैत्र मे विशेष प्रचार प्रसार किया जा रहा है। एच.आर.एच.एस. की टीम द्वारा विशेष रूप से महिला एवं पुरूष नसबंदी के लिये सर्जन उपलब्ध कराए जाऐंगे। डी.एच.ओ. डा.बी.एल.सिसोदिया ने पात्र हितग्राहीयो से परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत सुविधाओ का लाभ उठाने की अपील की है।