BREAKING NEWS
NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की चित्तौड़गढ़ नगर कार्यकारिणी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2024, 8:25 pm
KHABAR : जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों का आधे दिवस का वेतन काटे, कलेक्टर ने दिए निर्देश, 107 लोगों की समस्याएं सुन दिया निराकरण का आश्वासन, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। साप्ताहिक जनसुनवाई आज कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने आम जनता की समस्या को सुना तथा मौके पर निराकरण किया। आज जनसुनवाई में कुल 107 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने की निर्देश प्रदान किए गए।  जनसुनवाई के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों के संबंध में कलेक्टर ने कोषालय अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी जो जनसुनवाई में अनुपस्थित है, उनके आधे दिवस का वेतन काटा जाए। 

प्रभारी अपर कलेक्टर को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई के दिन आम जनता को आने जाने के लिए ई रिक्शा की सुविधा प्राप्त हो। इसके लिए योजना बनाएं। जनसुनवाई के दौरान सीमांकन, बटवारा, नामांतरण से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिनका तुरंत निराकरण करने की निर्देश दिए गए। महाप्रबंधक उद्योग विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि रोजगार से संबंधित जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं। उनका तुरंत निराकरण करें तथा लोगों को स्वरोजगार योजना का लाभ प्रदान करें। आर्थिक सहायता से संबंधित आवेदनों के लिए निर्देश देते हुए कहा कि नियम अनुसार जांच कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान अतिक्रमण, राशन कार्ड, राशन पर्ची, पीएम आवास, पारिवारिक विवाद इत्यादि तरह-तरह के आवेदन प्राप्त हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE