उज्जैन। भगवान श्री विष्णु के अवतार जिनको श्री कृष्ण के नाम से भी जाना जाता है। जगन्नाथ पुरी में जिनका भव्य मंदिर है। लाखो की संख्या में रोज श्रद्धालु दर्शन लाभ लेने के लिए वहा जाते है। जगन्नाथ भगवान अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुबध्रा के साथ पूरी के मंदिर में विराजमान है। उन्ही की तर्ज पर पूरे विश्व में इस्कान के नाम से मंदिर की कई जगह पर संस्थाएं है। जहा पर तीनों की मूर्तियां स्थापित की गई है और श्रद्धालु उनके दर्शन लाभ लेते है। अभी सम्पूर्ण भारत में जगन्नाथ जी की यात्रा बड़े ही धूम धाम से निकाली गईं जहा इस्कान मंदिर के कार्यकर्ताओं और गीतकार भक्तो के साथ भगवान श्री जगन्नाथ के नाम की धुन में थिरकते हुए दिखाई दिए, भगवान जगन्नाथ का रथ को भक्तो द्वारा खींचा जा रहा था। यात्रा का समापन झंडा चौक में हुआ जहा भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया।