नीमच। व्यावसायिक कल्याण संघ समिति संरक्षक जिनेन्द्र डोसी, अध्यक्ष दिलीप मोगरा, सचिव दीपक परवानी कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा की सहमति से आगामी नवीन सत्र के लिए कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमें उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल, नरेंद्र पोरवाल, सहसचिव वैभव पारीक, सचिन पोरवाल, सलाहकार समिति सुरेश सिंहल, त्रिलोक गर्ग, नरेंद्र लोढ़ा, प्रवक्ता मुकेश पार्टनर, कार्यकारिणी सदस्य संजय आंचलिया, राजेश गट्टानी, गौरव पाराशर, किशोर चौहान, धर्मेंद्र आंचलिया, संजय भामावत, राजेश चोरडिया, पंकज पटवा, प्रवीण गोदावत, अमित परवानी, गौरव बंसल, निखिल अग्रवाल, नरेश प्रेमाणी, जिनेंद्र गोखरू, राजेश जैन, गोविंद दादवानी, नितिन जायसवाल आदि को नियुक्त किया गया है।