नीमच। शहर के जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था एक बार फिर से ठप हो गई है। मरीजों व अटेंडर दुर्गंध और गंदगी से परेशान है। अस्पताल में वार्ड में भी सफाई नहीं हो पा रही है। जिसका कारण सफाईकर्मियों के काम में बंटवारे को माना जा रहा है। सफाईकर्मी अपने-अपने हिस्से की सफाई को लेकर वार्ड में सफाई नहीं कर रहे हैं, जिसके बाद अस्पताल में सफाई का काम ठप पड़ा हुआ है। मरीजों व उनके परिजनों ने बताया कि पिछले चार दिन से शिशु वार्ड में सफाई नहीं हो पाई है।
आपकों बता दें कि यह स्थित जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक लोअर के शिशु वार्ड की है। जबकि ये बात सभी को पता है कि छोटे बच्चों के लिये सफाई कितनी जरूरी है। छोटे बच्चे जल्द ही इनफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। बावजूद इस वार्ड की सफाई व्यवस्था कमतर बनी हुई है। यहां जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते मासूम बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
वॉईस ऑफ एमपी ने जब महिला प्रसुती वार्ड में मौजूद मनीषा मैडम से सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चाकी तो उन्होंने कहा कि गगन सुपर वायजर से जुड़ा मामला है। आप उनसे बात करों। वहीं सुपरवाइजर से बात की तो उन्होंने कहा कि मै आपसे आंधे घंटे से मिलता हूं दोनो ही जिम्मेदार मामले को टालते नजर आए।