भोपाल। विधानसभा में पेश हुई प्रदेश में 25 लाख से अधिक बेरोजगारों की पंजीयन रिपोर्ट के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि एमपी में 6 लाख नौकरियां बढ़ी हैं। शर्मा ने कहा कि विपक्ष के और जो लोग आलोचना करते हैं या रोजगार नहीं मिलने पर विरोध करते हैं, उन्हें यह रिपोर्ट गहराई से देखना चाहिए। एमपी में रोजगार 12.2 प्रतिशत तक बढ़ा है। दूसरे कई गैर भाजपाई राज्यों में बेरोजगारी का प्रतिशत बढ़ा है।
बुधवार को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए शर्मा ने कहा कि एमपी के लिए खुशखबरी है कि पिछले सालों में यहां 6 लाख नौकरियां बढ़ी हैं। यह रिपोर्ट आलोचना करने वालों के लिए गहराई से देखना के लिए है। एमपी में रोजगार 12.2 प्रतिशत तक बढ़ा है। ऐसा डबल इंजन की केंद्र और एमपी की बीजेपी सरकार के चलते हो पा रहा है। शर्मा ने कहा कि रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार देश में 6 प्रतिशत रोजगार बढ़ा है। एमपी की रिपोर्ट सुकून देने वाली है। इसके विपरीत जहां बीजेपी की सरकार नहीं हैं वहां बंगाल में 20 प्रतिशत घटा है। कर्नाटक में 13 प्रतिशत घटा है।
गौरतलब है कि विधानसभा में मानसून सत्र में विधायकों के सवाल के जवाब में राज्य सरकार ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में रोजगार के लिए आवेदन करने वालों की पंजीयन संख्या 25.82 लाख है। 2023 में यह संख्या 35 लाख से अधिक थी। इस जवाब के लिए सरकार द्वारा दिए गए आंकड़े के आधार पर एक साल में 9 लाख 90 हजार बेरोजगार युवाओं के नाम गायब होने पर विपक्ष ने सवा उठए थे।
पीएम मोदी विदेशों में सबसे अधिक सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पाने वाले नेता
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा में यह भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी विदेशों में सबसे अधिक सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पाने वाले देश के पहले नेता हैं। रूस में मोदी को सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार दिए जाने पर शर्मा ने कहा कि यह देश की 140 करोड़ की जनता का सम्मान है। पीएम मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें दूसरे देशों ने सर्वाेच्च नागरिक सम्मान दिया है। एक दौर ऐसा था कि लोग भारत को खराब नजर से देखते थे। वसुधैव कुटुम्बकम की परिकल्पना के साथ पीएम मोदी ने काम किया। इस कारण उन्हें मुसलमान देशों में भी सम्मान मिलता रहा है।