चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र संचालिका राज योगिनी आशा दीदी ने बताया कि भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान सेवार्थ गाड़ी तैयार की गई है। जिसको चित्तौड़गढ़ के विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हमारे पूरे भारत देश को व्यसन मुक्त बनाने के लिए व्यसन से आजाद करने के लिए हम सभी आपके साथ हैं हम भारत को नशा मुक्त अवश्य बनाएंगे। उन्होंने बधाई देते हुए कहा यह आपका अभियान जरुर सफल होगा।