नीमच। पीएम मोदी द्वारा इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक खास अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का नाम है-एक पेड़ मां के नाम, उक्त के अन्तर्गत मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की अंबेडकर रोड नीमच के शाखा प्रबंधक कुलदीप पाटीदार एवं सभी स्टाफ सदस्य द्वारा क्षेत्र की बोरखेड़ी पंचायत के मैदान में वृक्षारोपण किया गया। बोरखेड़ी पंचायत के सेवाभावी सरपंच भोपाल सिंह अहीर, उपसरपंच, गांव के युवा एवं वरिष्ठ साथीगण भी उपस्थित रहे।