BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2024, 12:46 pm
BIG NEWS : राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का खुला भंडार, चौथे राउंड की गिनती भी हुई पूरी, इस बार भक्तों ने दिल खोलकर चढ़ाई राशि, इतने करोड़ के पार हुआ आंकड़ा, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के अराध्य देव भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकली राशि की चौथे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। ऑनलाइन और मनी ऑर्डर से मिली राशि की भी गिनती की गई। दोनों को मिलाकर अभी तक कुल 18 करोड़ 95 लाख 55 हजार 471 रुपयों की काउंटिंग हो गई है। कुछ रुपयों की गिनती अभी बाकी है। इस महीने कुल 505 ग्राम 50 मिलीग्राम सोना और 88 किलो 877 ग्राम चांदी प्राप्त हुई है।

मंडफिया स्थित श्री सांवलिया जी में 4 जुलाई को भंडार खोला गया था। पहले दिन की गिनती के बाद 3 दिनों तक काउंटिंग नहीं हुई। अभी तक 4 राउंड हो चुके है। चौथे राउंड में सिर्फ 62 लाख एक हजार रुपयों की गिनती हुई थी, जिसके बाद चारों राउंड में 15 करोड़ 46 लाख 42 हजार रुपयों की गिनती हो चुकी है।

ऑनलाइन और मनी ऑर्डर से भी आया दान-
ऑनलाइन और मनी ऑर्डर से लगभग 3 करोड़ 49 लाख 13 हजार 471 रुपए मिले थे। जिसे जोड़ने के बाद कुल 18 करोड़ 95 लाख 55 हजार 471 रुपयों की प्राप्ति हो गई है। कुछ रुपयों की गिनती अभी भी बाकी है।

88 किलो चांदी मिली-
इसी तरह, भंडार से 305 ग्राम चांदी और 27 किलो 250 ग्राम चांदी मिली थी। भेंट कक्ष से 200 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना और 61 किलो 627 ग्राम चांदी भी मिली है। यानी इस महीने कुल 505 ग्राम 50 मिलीग्राम सोना और 88 किलो 877 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई है। इस दौरान मंदिर मंडल के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मंडोवरा, भैरूलाल सोनी, अशोक शर्मा, श्रीलाल पाटीदार, ममतेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी घनश्याम जरवाल, कार्य वाहक प्रशासनिक अधिकारी सेकंड लहरी लाल मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE