भवानीमंडी। 3 जुलाई को प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस था उसके उपलक्ष में आज भारत विकास परिषद मीरा महिला शाखा भवानी मंडी ने सरकारी अस्पताल में जाकर कपड़े के 70 थैले बनवाकर सभी को वितरित किए सचिव मालती अग्रवाल ने बताया कि वहां पर सभी को विनम्र अपील की की हमारे पर्यावरण एवं अन्य जानवरों के जीवन को बचाने के लिए आप घर से बाहर निकले तो आपके साथ यह कपड़े का थैला लेकर ही बाहर जाए ये आप लोग आदत बना लीजिए अपने पास थैला रहेगा तो अपन प्लास्टिक की थैली मांगेंगे ही नहीं तो अपने आप धीरे-धीरे प्लास्टिक का यूज कम हो जाएगा जन जागरूकता से ही हम मिलकर पर्यावरण एवं जानवर के जीवन को बचा सकते हैं यह कार्यक्रम प्रिया चौधरी (पत्नी प्रेम कुमार चौधरी डीएसपी भवानी मंडी) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में अध्यक्ष मंजू भराडिया सचिव मालती अग्रवाल अंशु वृंदानी कोषाध्यक्ष राजेश बिरला परमजीत कौर छाबड़ा अंजू जैस्वाल रानी मुटरेजा मीनू छाबड़ा मिता छाबड़ा हरि होरा चंद्रमणि झाला गायत्री सेठिया इंदु शर्मा कांचान राठी प्रतिभा गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे।