मंदसौर। विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष मुकेश जोशी जी प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कुमार जी की सहमति से विश्व हिन्दू महासंघ युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुमार शर्मा जी की सहमति से विगत दिनों मध्य प्रदेश में जिला अध्यक्षों का कार्य विभाजन किया गया था जिसमे मंदसौर जिले में सन्नी सिंह चौहान को जिला अध्यक्ष नियुक्त कर जिम्मेदारी सौपी गई।
जिले की जिम्मेदारी मिलते ही आज 11 जुलाई बुधबार की विश्व हिन्दू महासंघ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह चौहान गौ सेवको के साथ मल्हारगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम अमरपुरा में स्थित गौशाला पहुचकर गौमाताओं की हरे रचके एवं गुड़ का आहार करवाया।
इस अवसर पर सन्नी सिंह चौहान, कमल चौहान, सागर सिंह, आनंद सिंह, तेजपाल सिंह, लाला बन्ना, दशरथ सिंह, दीपक मालवीय, दिग्पाल सिंह, कृष्णा सिंह, राजपाल सिंह सहित अनेक गौ भक्त उपस्थित रहे।