BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2024, 6:18 pm
KHABAR : हजरत गुन्दी वाले सरकार के आस्ताना-ए-ओलिया पर जिक्र इमाम हुसैन व परचम कुशाई का प्रोग्राम, समाजजनों ने उत्साह के साथ की शिरकत, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। हर साल की तरह इस साल भी परम्परागत तरीके से हजरत गुन्दी वाले सरकार के आस्ताना-ए-ओलिया पर जिक्र इमाम हुसैन व परचम कुशाई का प्रोग्राम किया गया। जिसमे बाद नमाजे जौहर परचम ए ईमाम हुसैन बड़ी शानो-शौकत के साथ मोचियान मस्जिद गूंदी वाले सरकार के आस्ताने से शुरू हुआ जो आदर्श मोहल्ला, पोस्ट आफिस, नीमच दरवाजा, शास्त्री मार्केट होता हुआ पुनः गूंदी वाले सरकार के आस्ताना पर पहुंचा। दरगाह हजरत गुन्दी वाले सरकार के आस्ताना-ए-ओलिया पर चादर पेश की गई एवम अलम भी पेश किया गया साथ ही अमनों सुकून के लिए दुआएं की। आयोजन में बाहर से आए मेहमान मुबारिक पहलवान नीमच (उस्ताद गंगादीन अखाड़ा), बुन्दु भाई (उस्ताद गन्गादीन अखाड़ा), चांद चाचा (मांगु चाचा), (खलिफा गन्गादीन अखाड़ा), यासीर कुरैशी, राजा, पुलिस प्रशासन से उपस्थित एस आई चौहान साहब, जावद के उस्ताद सुलेमान कुन्डलावाला, मो. अलि, मो. इरफान, हाफिज तालिब सा., मौहम्मद एजाज का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
उसी दिन बाद नमाजे ईशा जिक्रे इमाम हुसैन की महफील सजाई गई जिसमे मेहमाने खास कलन्दरी सरकार रावत भाटा से तशरीफ लाए थे व हाफिज समीर सा. (जावद) ने अपनी बुलन्द आवाज में नात ए हुसेन से समा बान्धा। आयोजन में पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा, आयोजन समिति के मेंबर ऐजाज रहमानी ने सभी का आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE