मोरवन। कही न कही मोरवन सहित आसपास क्षेत्र में बारिश न होना किसानों के लिए चिंता की लकीर खींच रहा है बारिश न होने से तापमान में वृद्धि हो रही है इसका असर खरीफ सीजन की फसलों पर पड़ रहा है। क्षेत्र में मुख्य फसल सोयाबीन की खेती पर बारिश न होने से प्रभावित हो रही है। तापमान बड़ने से और बारिश न होने से फसल बढ़ नहीं पा रही हैं और पीली होती जा रही हैं। क्षेत्र मे बोवनी के बाद से तेज झमाझम बारिश नहीं हुई है। कुछ इलाकों में हल्की फुल्की बूंदाबांदी जरूर हुई है, जो फसल के लिए पर्याप्त नहीं रही। । इन दिनों बढ़ा तापमान फसल को नुकसान पहुंचा रहा है।साथ ही बढ़ते तापमान से गर्मी व उमस से जनता भी परेशानी का सामना कर रही है बारिश न होना कही न कही फसलों में कीड़े लगने का डर भी किसानों को सता रहा हैं । किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार है।
किसान मनोहर जाट, रामनिवास जाट ने बताया कि बारिश न होना कही न कही चिंता का विषय है। फसलों को पानी की आवश्यकता है फसल पीली पड़ रही है फसल में कीट लगने का भी डर सता रहा है पौधा पीला हो रहा है यह समस्या धीरे-धीरे क्षेत्र में बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो फसल प्रभावित होगी। पाच छह दिन बारिश नहीं हुई तो फसल नष्ट हो जाएगी।
गोरतलब है कि रविवार को मोरवन में ग्रामीणों द्वारा उज्जैनी पर्व भी मनाया था जिसमे ग्रामीणों द्वारा घरों से बाहर निकलकर दाल बाटी बनाकर इंद्र देव को भोग लगाकर अच्छी बारिश की कामना करी थी।