नीमच। शेख जमीअतुल अब्बासी (भिश्ती बिरादरी) समाज कल्याण राष्ट्रीय समिति जिला नीमच (मप्र) के द्वारा शहर में शेख जमीअतुल अब्बासी भिश्ती बिरादरी के बेनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल करीम की सदारत में 17 जुलाई बुधवार को शाम मोहर्रम पर्व पर आशुरे के बाद स्थानीय फव्वारा चौक के सामने में रात्रि 8 बजे से प्रशासनिक अधिकारियों समाजसेवियों और अखाड़ों के उस्तादों, ख़लीफ़ाओं का फूलमाला और साफ बांधकर शील्ड देकर स्वागत सत्कार किया। उक्त प्रोग्राम में केंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान, एसआई सोनू बड़गुर्जर, पत्रकार मुश्ताक अली शाह, मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर गुलाम रसूल, पार्षद हुसैन कारपेंटर, सेफी अखाड़े के उस्ताद मुन्ना सम्राट, सहित सभी अखाड़ों के उस्ताद ख़लीफ़ाओं और समाज के वरिष्ठजनों को स्वागत किया गया। इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल करीम, उपाध्यक्ष नवाव खा अब्बासी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सलीम भाई, नगर अध्यक्ष रईस अब्बासी गोलू अब्बासी सहित समिति के सभी सदस्यगण मौजूद रहे।
