रतलाम। हाल ही में सोशल मीडिया पर हनुमान जी के मंदिर का एक वीडियो खूब देखा और पसंद किया जा रहा है, जिसमें ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर खुद की ही आंखों पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है। कई धार्मिक जगहों पर अक्सर बंदर घूमते नजर आते हैं, जिन्हें लोग प्रसाद भी खिलाते हैं। वहीं ये बेजुबान कभी-कभी कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसे देखकर लगता है कि सच में ये भगवान के ही दूत हैं।
एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें हनुमान जी के मंदिर में एक ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं और बस भक्ति भाव में डूबते दिखाई पड़ रहे हैं। हनुमान जी के इस मंदिर में एक बंदर नजर आ रहा है। इस दौरान वो कुछ ऐसा करता है, जिसे लोग चमत्कार बता रहे हैं। वायरल हो रहे फोटो और वीडियो में एक वानर हनुमान जी के मंदिर में उनकी प्रतिमा के सामने बैठा नजर आता है और शांतिपूर्वक बैठकर वहां चढ़ाई हुई प्रसाद का भोग सेवन कर रहा है। वहीं इस मंदिर पर पिछले कई दिनों से रामायण का पाठ चल रहा है।
आपको बता दें कि यह मंदिर मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के समीप गांव सरसी में स्थापित है। इस मंदिर को प्राचीन मंदिर भी कहा जाता है। साथ ही प्रसिद्धि के लिए गांव का नाम ही सरसी के राजा हनुमान के नाम पर है। इस ना को दूर दराज तक पहचाना जा रहा है। इस मंदिर की खास विशेषता भी यह है कि इस मंदिर में बालाजी महाराज की चार प्रतिमा है जो की हर किसी मंदिर में देखने को नहीं मिलती है। इस मंदिर पर प्रतिवर्ष एक महा महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें सैंकड़ों भक्त दर्शन के लिए और भक्ति भाव के लिए इस गांव में पहुंचते हैं। राजा हनुमान जी महाराज के चरणों में दंडवत करते हुए अपनी मनोकामना रखते हैं।