BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा बोर्ड में बगावत, बीजेपी पार्षदों.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसुनवाई में पहुँचे.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा विरोध प्रदर्शन: अस्थि कलश और कटोरा.. <<     VIDEO NEWS: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     VIDEO NEWS: मासूम अली असग़र की शहादत का दर्द सुन नम.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, जिला.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम में मस्जिद गया परिवार, पीछे से.. <<     KHABAR : पर्यटन बोर्ड द्वारा पंडे-पुजारियों पर.. <<     NEWS : 21वें कल्याण महाकुंभ के तहत 26 जून से होंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2024, 4:13 pm
KHABAR : नीमच में भी दिखा आक्रोश, ग्वालटोली में रेसलिंग फेडरेशन ने दर्ज कराया विरोध, बोले- 100 ग्राम वजन ज्यादा होना कोई बड़ी बात नहीं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पेरिस ओलिंपिक के दौरान 50 किलोग्राम रेसलिंग में भाग लेने वाली भारत की बेटी विनेश फोगाट को 100 ग्राम वजन अधिक होने पर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद देश के साथ-साथ नीमच में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्वालटोली मे रेसलिंग फेडरेशन नीमच ने विरोध दर्ज करवाया। यहां कुश्ती प्रेमियों और पहलवानों में ओलिंपिक संघ के इस निर्णय पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे अनुचित बताया।
गुरुवार को नीमच के ग्वालटोली में पहलवानों और कुश्ती प्रेमियों ने इसे लेकर विरोध प्रकट किया और नारेबाजी की। नीमच के पहलवान का कहना है कि 100 ग्राम वजन अधिक होना कोई बड़ी बात नहीं है। एन वक्त पर इस तरह उन्हें प्रतियोगिता से बाहर करना उचित नहीं था। इस पर वह कड़ी नाराज की व्यक्त करते हैं उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि इस मामले में उचित निर्णय लिया जाए और देश के पहलवानों की भावनाओं को ओलिंपिक संघ तक पहुंचाया जाए।
गौरतलब है कि पेरिस ओलिंपिक में कुश्ती के फाइनल मुकाबले से विनेश फोगाट को 100 ग्राम वजन अधिक होने पर प्रतियोगिता से अयोग्य करार देते हुए बाहर कर दिया गया था। इसके बाद देश के खेल प्रेमियों और आम लोगों में भी इस निर्णय को लेकर नाराजगी है। ग्वालटोली में विरोध प्रदर्शन के दौरान पहलवान महावीर सिंह चहार, विमल प्रजापति, दशरथ दीवान, विशाल प्रजापति, मनोज मेहरा, गोपाल रियार, हरगोविंद दीवान, दिनेश दीवान, नीरज सतोगिया, देवेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE