BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का एलआईसी रोड और रात का काला.. <<     KHABAR : इंदौर पार्षद कमलेश कालरा विवाद में जीतू.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर निकला दुलदुल बाबा का ऐतिहासिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में नाविक संघ की हड़ताल समाप्त,.. <<     NEWS : योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में.. <<     NEWS : माउंट आबू में सेना के जवानों के लिए.. <<     NEWS : योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में.. <<     KHABAR : बारिश से पहले नालों की सफाई अधूरी, जलभराव.. <<     REPORT : डब्ल्यूटीपी में तकनीकी खराबी से जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मोहब्बत और अकीदत से सजी हाजियों के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए करियर और.. <<     NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2024, 10:57 am
KHABAR : ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश जिला नीमच संस्था ने मनाया राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, समारोह का आयोजन कर ग्रामीण प्रतिभाओं को किया सम्मानित, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

जावी। ग्रामीण अंचलों में निवासरत प्रतिभाओं को निखारने व मंच प्रदान करने की दृष्टि से ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश जिला नीमच संस्था सतत कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति की दृष्टि से 78 वें स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व पर शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जावी में आयोजित सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शा.उ.मा.वि. जावी के संकुल प्राचार्य मुकेश कुमार जैन, ग्राम पंचायत जावी सरपंच देवकन्याबाई खाती, वरिष्ठ शिक्षिका रीता कांठे, ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप पाटीदार जावी ने वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2023-24 में कक्षा 10 वीं में 75 प्रतिशत व उससे अधिक अंको से उत्तीर्ण 8 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। मंच की योजना अनुसार सतत रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभाओं को निखारने का कार्य चल रहा है। मंच प्रदेशाध्यक्ष दिलीप पाटीदार जावी ने बताया कि आगामी माह में विद्यालयीन छात्र, छात्राओं के शारीरिक विकास की दृष्टि से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। शा.उ.मा.वि जावी में स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर शासकीय व अशासकीय विद्यालय के छात्र, छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रभावी संचालन गोपाल आर्य ने किया और आभार बहादुरसिंह चंद्रावत ने माना।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE