मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बालागंज निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार सुबह नीमच जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया। वहीं मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

परिजनों के अनुसार अनिल पिता घीसालाल जाति ओढ़ उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बालागंज चौकीदार था। दो दिन पूर्व पेट में दर्द होने की शिकायत पर उक्त व्यक्ति को मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया था। जहां से नीमच जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया था। जिसकी सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
