मनासा। नगर के सोमनाथ महादेव मंदिर में सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। दिनभर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम हुए। रात 12 बजे भगवान की जन्म आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भगवान व मंदिर का आकर्षक श्रृंगार किया गया था।