मनासा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति ने सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। तृतीय मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की। नगर के युवा साथियों एवं धर्मप्रेमी जनता द्वारा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने पर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
आयोजन के विजेता एवं पुरुस्कार-
प्रथम विजेता - कमलेश पाटीदार घोटापिपलिया को 7100 का पुरूस्कार विधायक अनिरुद्ध माधव मारू द्वारा
द्वितीय विजेता - महेश पाटीदार घोटापिपलिया को 4100 का पुरूस्कार बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनूप बंब द्वारा
तृतीय विजेता - राहुल पाटीदार घोटापिपलिया को 2100 का पुरूस्कार वस्त्र एवं रेडीमेड व्यापारी संघ अध्यक्ष पंकज पोरवाल द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनूप बंब एवं वस्त्र एवं रेडीमेड व्यापारी संघ अध्यक्ष पंकज पोरवाल उपस्थित हुए। कृष्ण जन्मोत्सव समिति मनासा ने पधारे हुए सभी अतिथियों, धर्मप्रेमी जनता, युवा साथी, नगर परिषद मनासा, विद्युत विभाग मनासा, एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न होने पर आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।