BREAKING NEWS
KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<     NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का.. <<     VIDEO NEWS: चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई, 22.. <<     NEWS : जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी.. <<     NEWS : 11वीं शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : आदिवासी बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : शहर के पार्कों और प्रमुख मार्गों का होगा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2024, 11:24 am
KHABAR : नीमच शहर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, विश्व हिंदू परिषद ने किया मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, कल नहीं फूटी, आज फिर हाथ आजमाएंगे प्रतिभागी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की सबसे चर्चित मटकी फोड़ प्रतियोगिता नीमच में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा प्रतिवर्ष शहर के प्रमुख चौराहा भारत माता चौराहा पर आयोजित की जाती है। सोमवार को भी यह प्रतियोगिता रात में 9 बजे प्रारंभ हुई, मगर देर रात तक इस प्रतियोगिता में मटकी नहीं फोड़ी जा सकी। जिसके चलते आज रात 8 बजे से फिर प्रतियोगिता शुरू करने का निर्णय लिया है।

सोमवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में दो टीमों ने भाग लिया था। शहर के ग्वालटोली की यदुवीर सेना और समीपस्थ गांव चौथ खेड़ा की देवसेना टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। 31 फीट ऊंचाई पर बांधी गई मटकी को फोड़ने के लिए दोनों टीमों ने दो-दो बार प्रयास किया। जो सफल नहीं रहे इसके बाद मंगलवार रात को फिर प्रतियोगिता रखने का निर्णय लिया गया।

वहीं उम्मीद है कि आज और भी टीम में इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकती हैं। जिसके चलते इनाम राशि में भी वृद्धि होने की संभावना है। वहीं इस प्रतियोगिता को देखने के लिए शहर के सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष आम जन्म मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE