कंजार्डा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं रक्षा बंधन पर्व मनाया गया। जिसमें मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। जन्माष्टमी पर विद्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें एक मटकी 51 फीट ऊंची बांधी गई, जिसे नारियल से फोड़ी गई। इस प्रतियोगिता में सभी भैया बहन को सफलता नहीं मिली।
इस मटकी को आचार्य महेंद्र भटनागर ने फोड़ी। वहीं दूसरी मटकी मैदान में रखी गई, जिसे आंखों पर पट्टी बांधकर भैया बहनों ने फोड़ने का प्रयास किया, जिसमें जय रावत ने मटकी फोड़ने में सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की, छात्रों ने कृष्ण के भजनों अन्य धार्मिक गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। रक्षा बंधन पर्व मनाया गया। जिसमे भैया बहनों ने एक दूसरे के राखी बांधकर कर आपस में सहयोग करने का वादा किया। सभी दीदियों ने आचार्य प्रधानाचार्य के रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा बंधन पर्व मनाया। सभी को मिठाई वितरित की गई। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्य के निर्देशन में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन वर्षा धाकड़ दीदी ने किया। इस अवसर पर आचार्य प्रहलाद धाकड़, दीदी सुनीता राठौर, साक्षी मेहता, आशा सोनी, निर्मला धाकड़, टीना मेघवाल, नेहा मेघवाल, बुलबुल मालवीय, प्रियंका राजपूत भैया बहन उपस्थित थे।