नीमच। कृषि उपज मंडी नीमच में लहसुन की अच्छी आवक के बीच किसानों में भावों को लेकर हल्की मायूसी दिखाई दे रही हैं। किसानों का कहना है कि पिछले 8-10 दिनों की तुलना में लहसुन के भाव में 4 से 5 हजार रूपए की साफ तौर पर गिरावट है। आसपास की मंडियों की तुलना में भी भाव कम मिल रहे है। किसानों ने यह भी कहा कि चाईना की लहसुन की वजह से तुलनात्मक रूप से भाव कम मिल रहे है। उन्होंने बताया कि चाईना का माल हिमाचल के रास्ते पहुंच रहा है। नीमच मंडी में आज 8000 से अधिक बोरी लहसुन की आवक हुई। एकदम हल्की क्वालिटी का माल 7000 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास रहा। वहीं सामान्य से अच्छी क्वालिटी का भाव 15 से 29 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक किसानों को मिला।
किसानों ने यह भी उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बेहतर क्वालिटी का लहसुन 35000 से 40000 रुपए प्रति क्विंटल तक जा सकता है।