चित्तौड़गढ़। विशाल त्रिशूल दीक्षा को लेकर आगामी आने वाले दिनों में कार्यक्रम को लेकर चौहानों का कंथारिया में बैठक का आयोजन किया गया। आचार्य पद्धति से विजय मंत्र का जाप कर बैठक की शुरूवात की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर संपर्क प्रमुख लोकेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि धर्म की रक्षा के लिए शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र की आवश्यकता हमेशा रही है। हिंदू धर्म में शास्त्रों, ग्रंथो और त्यौहार पर हमेशा शस्त्र का विशेष महत्व रहा है। वर्तमान समय को देखते हुवे राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए पुनः शस्त्र की आवश्यकता आज समाज पुनः महसूस कर रहा है। इसी को लेकर आगामी जिला स्तरीय कार्यक्रम में विशाल त्रिशूल दीक्षा आयोजन किया जायेगा जिसमें संगठन से जुडे कार्यकर्ता त्रिशूल धारण करेंगे।
तहसील सुरक्षा प्रमुख शिवप्रकाश लोधा ने बताया की पहला सुख निरोगी काया। आज के समय व्यक्ति की पहली आवश्यकता स्वास्थ्य है। आज व्यक्ति व्यायाम आदि को छोड़ कर कई प्रकार के व्यसनों से ग्रस्त हो गया है। युवाओं को बलिष्ठ बनाने के लिए पुनः अखाड़ों को अपनाना पड़ेगा।
इस दौरान चौहानों का कंथारिया गांव कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अध्यक्ष युवराज सिंह, उपाध्यक्ष नरपतसिंह चौहान, मंत्री उदयसिंह चौहान, गो रक्षा अध्यक्ष कन्हैयालाल गुर्जर, सुरक्षा प्रमुख लोकेन्द्र सिंह चौहान, सेवा प्रमुख प्रकाश रेगर को मनोनीत किया गया।
बैठक में रंजीत सिंह भील, भंवरसिंह, नरपतसिंह, रतनलाल जाट, लोकेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, फतहसिंह, मदनसिंह, पृविराज गुर्जर, शंकरसिंह, उदयसिंह चौहान, परमेश्वर गुर्जर, देवकिशन गुर्जर, शुभम बैरागी, नारायणसिंह पडिहार, कन्हैयालाल गुर्जर, सुनिल जाट, राजेन्द्र गुर्जर, राजू गुर्जर, राजू रेगर, प्रकाश रेगर, शंकरसिंह शक्तावत, कन्हैयालाल पुनिया, राजेश वैष्णव, मोहनसिंह चौहान सहित कईं पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।