नीमच। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि में माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा माहेश्वरी समाज नीमच के तत्वाधान में मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना माहेश्वरी भवन ग्राउंड में की जाएगी। साथ ही 9 दिवसीय माहेश्वरी डांडिया गरबा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। शुभ मुहूर्त में नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना कर पूजा अर्चना की जाएगी। प्रतिदिन शाम 7.30 बजे आरती होगी। इसके बाद गरबा डांडिया का आयोजन किया जाएगा। माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी डांडिया उत्सव 9 दिवसीय आयोजन में भव्य आकर्षक विशाल माताजी का पांडाल, आकर्षक लाइट, डीजे साउंड, विभिन्न पारंपरिक वेशभूषा में विभिन्न ग्रुप, फूलों गुब्बारों की भव्य सजावट, अष्टमी पर कन्या पूजन एवं महाआरती के साथ गरबा नृत्य 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक होगा। उपरोक्त जानकारी माहेश्वरी युवा संगठन संरक्षक मनोज माहेश्वरी, अध्यक्ष कपिल सोनी माहेश्वरी, सचिव नितेश मंडोवरा कालू द्वारा दी गई।