धार। जिले का धामनोद शहर एक और जहा तेजी से शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग व्यापार में बढ़ रहा है। वही दूसरी ओर धामनोद शहर,जिस्म फ़रोशी धंधे के साथ-साथ, अब अवैध मादक पदार्थ जैसे अफीम, गांजा, चरस, स्मैक के क्रय - विक्रय और सेवन की गिरफ्त में भी तेजी से बढ़ रहा। आए दिन इस प्रकार की घटनाएं घट रही है, देखा जाए तो जिस्म फ़रोशी में एक और बदनाम हो चुका धामनोद शहर और आसपास के क्षेत्र के साथ अब, मादक पदार्थ ने भी दस्तक दे रखी हे, जिस पर प्रभावी कार्यवाही नहीं होने से नगर एवं क्षेत्र के युवा- बच्चे शनै शनै नशे की गिरफ्त में आ रहे। ऐसे ही एक मामले में जब मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई, जिसमे सहायक उप निरीक्षक पदम सिंह भाटी को सूचना मिली कि, दो व्यक्ति स्मेक पाउडर का सेवन कर रहे हैं। सहायक उप निरीक्षक तुरंत दल बल के साथ खलघाट टोल टैक्स के समीप पहुंचे, जहा दो युवक स्मैक पाउडर का सेवन कर रहे थे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। वही पकड़ाए आरोपियों से, स्मैक पाउडर कहां से लाए पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर,पुलिस ग्राम शाला पुनर्वास में आरोपियों को लेकर, रोहित गंगारे के घर पहुंची। जहां पर रोहित गंगारे ने अवेध धंधे में अपनी लिप्तता से इनकार करते हुए, रोहित और उसकी पत्नी ने पुरजोर विरोध किया। वही गाड़ी में बैठे आरोपियों से जब और आमने-सामने होकर, पूछताछ की तब भी यही दिख रहा था कि ,रोहित का इस अवेध धंधे में कोई हाथ नहीं है। जब पुलिस द्वारा रोहित को पुलिस वाहन में बिठाने का प्रयास किया जा रहा था, एवं जब पास बड़ी हो रही थी उसके दौरान, गिरफ्तारी के डर से रोहित ने स्वयं को चाकू मार, एवम पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। घायल होने से रोहित को धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा, उपचार कर, डिस्चार्ज कर दिया गया था। वही धामनोद पुलिस द्वारा, स्मैक पाउडर का सेवन करते प्रेम पिता गणेश भावसार उम्र 33 साल निवासी पुरानी पुलिस चौकी के पास धामनोद, व दक्ष पिता सुरेश सोलंकी उम्र 21 साल निवासी धनसिंह कॉलोनी धामनोद के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर, विवेचना में लिया।