नीमच। ग्राम हिंगोरिया के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के सामने स्थित तालाब के किनारे एक निजी उद्योग द्वारा जहरीली वेस्ट डस्ट डाली जा रही है। जिससे तालाब का पानी दूषित हो रहा है। उक्त डस्ट के उड़ने से स्कूली विद्यार्थियों के भी स्वास्थ्य पर प्रतिकुल असर पड़ रहा है। तालाब के किनोर ही पंचायत का एक शासकीय कुआं भी है, जिसका पानी हिंगोरिया गांव को पेयजल हेतु वितरित किया जाता है। इस तालाब में गाय, भैंस व अन्य पशु पानी पीने आते हैं। ग्रामीण विनोद कुमार कैथवास ने जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से इस ओर ध्यान देने का आग्रह किया है।