BREAKING NEWS
देवास के नेवरी में 'बोल बम कावड़ यात्रा' का.. <<     BIG NEWS : बारिश को तरसे नीमच पर बरसे मेघ, एक सप्ताह.. <<     KHABAR : बमनाला से त्र्यंबकेश्वर के लिए निकली डाक.. <<     KHABAR : सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल, रक्तदान.. <<     15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, कई सरपंच और.. <<     पोलायकलां में शिव महापुराण के छठे दिन उमड़ा.. <<     संकल्प और आस्था की अनूठी मिसाल,बमनाला से.. <<     बामनिया में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अस्पताल.. <<     BIG NEWS : गोदाम का ताला तोड़ा, टेम्पो सहित 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : इनामी बदमाश पर खाकी का शिकंजा, एक साल से.. <<     NEWS : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार.. <<     KHABAR : 150 कावड़ियों ने शुरू की 400 किमी की डाक कावड़.. <<     KHABAR : 15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में.. <<     ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की परख,.. <<     KHABAR : एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन,.. <<     BIG REPORT : विकास नगर में 11 लाख की नाली का काम शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2024, 1:48 pm
KHABAR : आवासीय पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा, अतिक्रमण हटवाने गाडी लौहार समाज का पीडित लगा रहा नपा और पुलिस के चक्कर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। घुमंतु जाति में शुमार गाडी लौहार समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार द्वारा इन्हें आवासीय जमीनों के पट्टे दिए गए थे, ताकि कमजोर वर्ग के ये लोग अपना मकान बनाकर रह सकें। लेकिन शहर के बरूखेडा रोड स्थित गाडोलिया लौहार बस्ती में दबंग ने गाडी लौहार समाज के ताराचंद पिता चीना गाडी लोहार के शासकीय आवासीय पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा कर दो गुमटियां रख दीं और आगे टीनशेड लगाकर चाय की दूकान खोल दी, जिससे आवागमन भी बाधित हो रहा है। 
पीडित ने इसकी शिकायत कई बार कलेक्टर जनसुनवाई में की। बीती 28 अगस्त को एसडीएम तहसील एवं पटवारी दल-बल सहित मौके पर आए और अतिक्रमणकर्ता को 7 दिन में अतिक्रमण हटाने की हिदायत देकर चले गए। जिससे अतिक्रमणकर्ता के हौंसले बुलन्द हैं और वह पीडित को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकियां दे रहा है।
पीडित ताराचंद गाडी लौहार ने जिला पुलिस अधीक्षक को लेखी रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि वह गाडी लौहार समाज से होकर समाज के कमजोर वर्ग से आता है। उसे मध्यप्रदेश शासन द्वारा आवासीय पट्टा दिया गया है जिस पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना नगरपालिका परिशद नीमच और मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा 2.50 हजार  रूपये आवास हेतु स्वीकृत किये गये है। आवेदक की भूमि के कुछ भाग और सामने की भूमि पर ग्वालटोली नीमच निवासी बंटी ग्वाला ने अतिक्रमण करते हुए दो गुमटियां रखकर आगे टीनशेड लगाकर बंटी टी स्टॉल के नाम से दूकान खोल ली है जिससे आवागमन भी बाधित हो रहा है। मौके पर अतिक्रमण होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास बनाये जाने के लिए राशि भी प्रदान नहीं की जा रही है। नगरपालिका का कहना है कि पहले अतिक्रमण हटेगा उसके बाद ही मकान बनाने के लिये राशि मिलेगी। जिस कारण से मैं मेरी जमीन पर मकान भी नहीं बना पा रहा हूं। पूर्व में भी मेरे द्वारा बंटी ग्वाला के अवैध अतिक्रमण की शिकायत की थी जिस पर 28 अगस्त 2024 को एसडीएम मैडम, तहसीलदार, पटवारी अरविन्द लुहारिया आदि अधिकारी मौके पर दलबल सहित आये थे। उन्होंने बंटी ग्वाला का अतिक्रमण नहीं हटाया और केवल 7 दिन में अतिक्रमण हटाने की समझाईश दी। लेकिन बंटी ग्वाला ने आज तक उसका अतिक्रमण नहीं हटाया है और निरंतर अतिक्रमण नहीं हटाने की धमकियां दे रहा है। आये दिन गाली गलौच कर रहा है और जान से मारने की धमकियां दे रहा है।
पीडित ताराचंद गाडी लौहार ने जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि अतिक्रमणकर्ता बंटी ग्वाला के विरूद्ध ठोस कार्यवाही की जाने के निर्देश प्रदान किये जावें जिससे मैं अपनी जमीन में रहने के लिये मकान बना सकूं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE