नीमच। शहर के समीपस्थ ग्राम रेवली देवली में आज अखिल भारतीय मेनारिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता रेवली देवली के भूतपूर्व सरपंच किशन लाल नागदा की धर्मपत्नी धापू बाई की निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान समाज में 11वीं के कार्यक्रम को लेकर भी समाज जनों से मेहता ने चर्चा की ,इस दौरान उन्होंने परिवार जनों को सात्वना दि तथा 11वीं के कार्यक्रम में समाज सुधार में पहल करते हुए परिवार जनों से केवल एक मिठाई हेतु समझाइश दी तथा उन्होंने आने वाले समय में युवाओं को एक संकल्प पत्र के माध्यम से मौसर प्रथा को सीमित अथवा छोड़ने हेतु भी एक फार्म के माध्यम से संकल्प दिलवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैं इस और हमेशा से ही प्रयासरत हूं तथा निश्चित ही आने वाले समय में इस पर पूरी तरह से सफलता हासिल कर लेंगे।
जैसा की विदित है कि जसराज मेहता के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद लगातार ही नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज में अनेकों अनेक विकास कार्य हुए तथा अपने अध्यक्ष पद का बखूबी निर्वहन करते हुए समाज को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इस अवसर पर भूतपूर्व सरपंच किशन लाल नागदा, बाबूलाल नागदा, विष्णु प्रसाद नागदा सेक्रेटरी, श्यामसुंदर नागदा, लाला नागदा पूर्व जोन मंत्री मध्य प्रदेश, कैलाश नागदा, संजय पटेल,वीरेंद्र नागदा, रवि नागदा, राहुल नागदा, दीपक नागदा, बबलू नागदा, कुलदीप नागदा, नरेंद्र नागदा, रमेश नागदा, राधेश्याम नागदा सहित कई समाज जन उपस्थित थे।