नीमच। मंडियों में सीजन व आवक को दृष्टिगत रखते हुए रिक्त पदों पर पूर्ति की जा रही है। इसी कड़ी में उज्जैन के संयुक्त संचालक ने दो कृषि उपज मंडियों के मंडी इंस्पेक्टर को अतिरिक्त मंडियों का पदभार भी दिया गया है।
वर्तमान पदस्थी स्थल कृषि उपज मंडी समिति ताल के मंडी इंस्पेक्टर जगदीश सिंह भंवर को अतिरिक्त कृषि उपज मंडी समिति गरोठ भानपुरा का प्रभार दिया गया है। वहीं वर्तमान पदस्थी स्थल कृषि उपज मंडी समिति नीमच के मंडी इंस्पेक्टर समीर दास को कृषि उपज मंडी जावद का प्रभार दिया गया है। यह दोनों इंस्पेक्टर इन मंडियों में सचिव का कार्य भी देखेंगे। मंडी इंस्पेक्टर को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से हम्मालों व तुलावटियों में हर्ष की लहर है।