नीमच। जिले के महू-नसीराबाद रोड स्थित डूंगलावदा नवीन मंडी में जल्द ही स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की शाखा प्रारंभ होगी। इसकी शुरूआत के साथ ही मंडी में अन्य कृषि जिंसों की नीलामी का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
मंडी सचिव उमेश बसेड़िया ने बताया कि नवीन मंडी प्रांगण में दिनांक 04.11.2024 को स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की शाखा प्रारंभ होगी। इसके साथ ही लहसुन, सोयाबीन, रायड़ा, मक्का एवं समस्त अनाज की नीलामी भी निश्चित रूप से इसी दिन नवीन मंडी प्रांगण डुंगलावदा में प्रारम्भ होने की पूर्णतः संभावना है।
मंडी सचिव ने कहा कि समस्त संबंधित उपज के व्यापारियों को सूचित करें कि समय पूर्व अपनी तैयारी कर लेवें। साथ ही जिन व्यापारियों के खाते स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में नहीं है, उन व्यापारियों को यदि अपने खाते स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में खुलवाना है तो वह आज से ही खाते खुलवा सकते हैं। संबंधित व्यापारीक फर्म भोलियावास स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की शाखा में संपर्क कर अपना खाता खुलवा लेवें, ताकि नवीन मंडी में नीलामी प्रारम्भ समय उन्हें भुगतान संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ें।