मंदसौर। कृषि उपज मंडी में आज दिनांक 7.10.2024 सोमवार से मूंगफली की बिक्री प्रारंभ की गई सूचना मिलने पर जिले के आसपास के किसान अपनी ऊपज मूंगफली लेकर कृषि उपज मंडी मंदसौर पहुंचे मगर मूंगफली के अच्छे दाम न मिल पाने पर किसानों में नाराजगी देखी गई।
किसानों ने अपनी मूंगफली बेचने से मना करते हुए महू-नीमच रोड पर जाम लगा दिया जिसकी सूचना पुलिस को तब यशोधर्मन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझा कर जाम को हटाया गया। किसानों ने बताया कि नीमच कृषि उपज मंडी में मुंगफली के दाम अच्छे मिलते हैं मगर मंदसौर कृषि उपज मंडी में मूंगफली की खरीदी पर लूटा जा रहा है।