BREAKING NEWS
KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, 228.. <<     खरगोन में प्राकृतिक खेती पर महा-मंथन, सीता.. <<     कालापीपल पुलिस की बड़ी कामयाबी, किसानों से.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NEWS : तेरापंथ युवक परिषद का निर्विरोध चुनाव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए कल.. <<     NEWS : बिछोर के रूद्रप्रताप ने शूटिंग में रचा.. <<     NEWS : महेश नवमी पर्व पर 6 दिवसीय क्रिकेट.. <<     NEWS : विश्व योग दिवस पर वंडर सीमेंट के आरके नगर.. <<     महाकाल मंदिर में सीएम मोहन यादव और मनोहर लाल.. <<     उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की महा-तैयारियां.. <<     BIG NEWS : सालरमाला हत्याकांड में उबाल, ज्ञानीबाई.. <<     KHABAR : इमाम हुसैन की याद में निकली मुहर्रम की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अल्हेड़ में 1.08 करोड़ रुपये के विकास कार्यों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2024, 8:19 pm
NEWS : बिरला कॉर्पाेरेशन ने दूसरी तिमाही में चुनौतियों का सामना करते हुए हासिल किया 194 करोड़ रुपये का एबिटिडा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उत्पाद, प्रीमियम और जियो-मिक्स में बदलाव के माध्यम से लागत और टॉप-लाइन मैनेजमेंट की मदद से इंडस्ट्री के समक्ष पेश आ रही कई सारी चुनौतियों का सामना करते हुए, बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड ने सितंबर तिमाही में 194 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड एबिटिडा हासिल किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 316 करोड़ रुपये था। परंपरागत रूप से कमजोर मानसून तिमाही में, सीमेंट की मांग सुस्त रही और सभी प्रमुख बाजारों में कीमतें रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गईं। सितंबर तिमाही में सीमेंट की बिक्री से कंपनी का प्रति टन एबिटिडा पिछले साल की समान अवधि के 683 रुपये की तुलना में 461 रुपये रहा। सितंबर तिमाही में सीमेंट डिवीज़न का एबिटिडा मार्जिन 9.8 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले की तुलना में लगभग 300 बेसिस प्वाइंट्स की कमी दर्शाता है। कंपनी का समेकित राजस्व 1,970 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के 2,312 करोड़ रुपये से कम है। सितंबर तिमाही के दौरान बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड की सीमेंट बिक्री मात्रा के हिसाब से 3.97 मिलियन टन रही, जो साल-दर-साल 5 प्रतिशत कम है, जो कुल मांग में इसी तरह की कमी के इंडस्ट्री के अनुमान के अनुरूप है। लंबे समय तक मानसून, बाढ़ और सरकारी मांग में धीमी वृद्धि असामान्य रूप से कमजोर मांग के लिए काफी हद तक जिम्मेदार थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE