BREAKING NEWS
KHABAR : सेजावता में पारंपरिक कृषि मार्ग पर कब्जे.. <<     खरगोन: परिवहन सुविधा के अभाव में छात्रावास से.. <<     KHABAR : जबलपुर में टीआई से कांग्रेस नेताओं का हुआ.. <<     BIG NEWS : शिक्षा, लोकतंत्र और अधिकारों की मांग को.. <<     KHABAR : बाघ संरक्षण के लिए नौ दिवसीय अभियान,.. <<     भाभरा में सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐतिहासिक.. <<     JOB : युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में 54.. <<     KHABAR : पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : खेत बना काल, करंट लगने से जनपद अध्यक्ष.. <<     दतिया में मंच से गरजे पीसीसी चीफ जीतू.. <<     शाजापुर के जामनेर में पहली बारिश ने खोली.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत,.. <<     खरगोन में सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के.. <<     KHABAR : 3 किमी पैदल स्कूल जाने को मजबूर छात्र,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर फिल्मी अंदाज में पीछा, तस्कर की.. <<     मुरैना में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" का.. <<     KHABAR : कलेक्टर के निर्देश पर छात्रावासों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2024, 3:39 pm
BIG NEWS : झारखंड में गरजे सीएम डॉ मोहन, कहा- सात प्रतिशत हिंदू कम हो गए, जम्मू-कश्मीर में 40 हजार लोगों की हत्याओं का पाप कांग्रेस ने किया, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव झारखंड दौरे पर हैं। जहां उन्होंने कांके विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने निशाना साधते कहा कि झारखंड में कांग्रेस और सोरेन की सरकार आई तो झारखंड में कश्मीर जैसे हालत होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस झारखंड में कश्मीर जैसे हालत ला देगी। यहां के स्थानीय लोगों का हक मारा जा रहा है। सात प्रतिशत हिंदू कम हो गए हैं।


सोरेन सरकार और कांग्रेस पर साधा निशाना
सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव झारखंड पहुंचे। उन्होंने रांची जिले की कांके विधानसभा के प्रत्याशी डॉ जीतू चरण राम के समर्थन में ए.सी.सी. ग्राउंड खलारी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में 40 हजार लोगों की हत्याओं का पाप किया है। झारखंड में स्थानीय लोगों का हक मारा जा रहा है। सात प्रतिशत हिंदू कम हो गए हैं। आदिवासी 40 से 48 प्रतिशत से कम होकर 28 प्रतिशत रह गए। अगर झारखंड में कांग्रेस और सोरेन की सरकार आई तो कश्मीर जैसे हालत होंगे।


जनता से की अपील
सीएम डॉ यादव ने कहा कि झारखंड में बेईमानों की सरकार है। झारखंड का चुनाव आम चुनाव नहीं है। यह इलेक्शन ईमानदारी और बेइमानी का है। एक तरफ सारे बेईमान हैं। दूसरी तरफ रामराज्य का सपना सच करने वाले हैं। वहीं सीएम ने झारखंड की जनता से बीजेपी सरकार बनाने की अपील की है।


रांची रवाना होने से पहले कही ये बात
रांची रवाना होने से पहले भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड चुनाव के प्रचार अभियान में शामिल होने जा रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश प्रगित कर रहा है। निश्चित ही झारखंड में भी डबल इंजन की सरकार बनेगी। सीएम ने कहा कि पिछले चुनाव में झारखंड में हमारी सरकार नहीं बनी, उसका नुकसान झारखंड ने उठाया है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने झारखंड को राज्य का दर्जा दिया था। अब झारखंड की दुर्दशा देखकर दर्द होता है। इसलिए सब मिलकर झारखंड में बीजेपी को जिताइए। यह प्रदेश खनिज संपता में समृद्ध है। ऐसा राज्य पिछड़े यह जानकर दुख होता है।


आज छत्तीसगढ़ भी जाएंगे सीएम डॉ मोहन
आपको बता दें कि सीएम मोहन दोपहर 3.40 बजे झारखंड रांची से छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम 4 बजे रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर सामाजिक संगठनों की बैठक में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे नया रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सीजी के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के साथ शामिल होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE