BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2026, 4:08 pm
BIG NEWS : हाईवे पर फिल्मी अंदाज में पीछा, तस्कर की कार हुई हादसे का शिकार तो खुला ये बड़ा राज, भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ खाकी के हत्थे चढ़ा गोपाल, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बिजयपुर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए फोर्ड कार से 47 किलो 110 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जुलाई माह में एनडीपीएस एक्ट के तहत बिजयपुर थाना पुलिस की यह लगातार चौथी कार्रवाई है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी गजेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण एवं डीएसपी दिनेश सुखवाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। 22 जुलाई को थानाधिकारी रामलाल पुलिस जाप्ते के साथ धराणा गांव से उदपुरा मार्ग पर वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान उदपुरा की ओर से आ रही एक काले रंग की फोर्ड आइकन कार को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से निकालने का प्रयास करने लगा। इस दौरान कार सड़क किनारे पड़े बड़े पत्थर से टकरा गई, जिससे उसका टायर फट गया और एक्सल टूट गया।

दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर खेतों की ओर भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोपाल पिता गेहरीलाल गुर्जर (23) निवासी उदपुरा, थाना बिजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़ बताया।

नियमानुसार तलाशी लेने पर कार में रखे दो प्लास्टिक के कट्टों एवं एक कपड़े के बोरे से कुल 47 किलो 110 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ एवं फोर्ड कार को जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

उल्लेखनीय है कि जुलाई माह में बिजयपुर थाना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत यह लगातार चौथी सफल कार्रवाई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE