BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2026, 4:31 pm
BIG NEWS : खेत बना काल, करंट लगने से जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण के 22 वर्षीय पुत्र की दर्दनाक मौत, घटना से गांव में फैली सनसनी, सूचना मिलते ही परिवार में पसरा मातम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जावद थाना क्षेत्र के ग्राम नागथुन में गुरुवार सुबह खेत पर कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय करण चारण के रूप में हुई है, जो जनपद पंचायत जावद अध्यक्ष गोपाल चारण के पुत्र थे। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार करण चारण गुरुवार सुबह गुर्जरखेड़ी-सांखला स्थित 4 खंबा चौराहा क्षेत्र के खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन खेत पर पहुंचे, जहां करण बेसुध अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तत्काल जावद अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए नीमच जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला चिकित्सालय में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और परिचितों की भीड़ जुट गई। जिला जनपद अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, समाजसेवी अजय भटनागर, सचिन गोखरू सहित अनेक लोगों ने अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

पुलिस की मौजूदगी में जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जावद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस करंट लगने की परिस्थितियों एवं हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE