नीमच। आप सभी को विदित है कि इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं तथा अन्य अल्पसंख्यकों पर हमले, हत्या, लूट, आगजनी, दुराचार, अपहरण तथा महिलाओं पर अमानवीय अत्याचार अत्यंत चिंताजनक है।
बांग्लादेश में हो रहे उक्त अत्याचारों के विरुद्ध तथा वहां निवासरत हिंदूओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु नीमच सर्व हिंदू समाज द्वारा दिनांक 4 दिसंबर बुधवार को विशाल धरना प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन कर प्रधानमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसी उद्देश्य से आज दिनांक 2 दिसंबर सोमवार को शाम 5 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय स्वर्णकार धर्मशाला नीमच पर आयोजित की गई है।