BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की चित्तौड़गढ़ नगर कार्यकारिणी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 6:23 pm
KHABAR : नेशनल लोक अदालत के लिए तहसील न्यायालय गरोठ, भानपुरा एवं सीतामऊ में बैठक का आयोजन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर कपिल मेहता के मार्गदर्शन में 14 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला मुख्यालय और तहसील न्यायालयों गरोठ, भानपुरा, सीतामऊ , एवं नारायणगढ़ में अधिक से अधिक मामलों के राजीनामा के माध्यम से निराकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से 4 दिसंबर 2024 को जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर सिद्धार्थ तिवारी ने तहसील न्यायालयों सीतामऊ, गरोठ , और भानपुरा में न्यायाधीशगण एवं अभिभाषकगण के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थ तिवारी ने अभिभाषक गण एवं न्यायाधीशगण से आग्रह किया की वे अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर उनमें त्वरित नोटिस जारी कर पक्षकारगण को सुलह कार्यवाही हेतु बुलवाए । सचिव द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि लोक अदालत के लाभों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार किया जाए। बैनर, पोस्टर और स्थानीय मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कुछ विशेष मामले जैसे पारिवारिक विवाद, दीवानी मामले, मोटर वाहन दुर्घटना दावा ,बैंक ऋण वसूली और छोटे आपराधिक मामलों में प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया । लोक अदालत न केवल न्यायालयों का भार कम करने का साधन है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी से इस प्रयास को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर तहसील न्यायालय सीतामऊ में न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत साकेत, प्रियंका सुमन साकेत, शुभांगी तिवारी, अध्यक्ष तहसील अभिभाषक संघ शायक नारायण जोशी, तहसील न्यायालय गरोठ में न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल दुबे, प्रीति पांडे, तहसील अभिभाषक संघ अध्यक्ष अनूप शर्मा, तहसील न्यायालय भानपुरा में जिला न्यायाधीश जितेंद्र कुमार पाराशर, न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋषिराज मिश्रा, मेघा पुरोहित, अध्यक्ष तहसील अभिभाषक संघ सतीश चंद्र जोशी उपस्थित रहे।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE