BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की चित्तौड़गढ़ नगर कार्यकारिणी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 7:03 pm
NEWS : आंजना व शारदा ने किया 3 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन, डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 68 वें परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में वाल्मीकि समाज द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता प्रारम्भ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा दशहरा मैदान पर निंबाहेड़ा नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा के मुख्य आतिथ्य में,जिला कांग्रेस महासचिव एवं क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष गोपाल लाल आंजना की अध्यक्षता में एवं मेवाड़ वाल्मीकि सेवा संस्था के संरक्षक व चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के निवर्तमान पार्षद विजय चौहान के अति विशिष्ट आतिथ्य में तथा निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद,सेवा.वाणिज्य अधि. प. रेल्वे सलाहकार सालगराम छत्रपति,अ.भा.स.म.का.युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रामू चावरिया के विशिष्ट आतिथ्य में क्रिकेट प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई। शुभारंभ अवसर पर निवर्तमान पार्षद खेमराज मेघवाल, रोमी पोरवाल, शमशु कमर, राजू भील, पूर्व पार्षद बिहारी लाल सोलंकी, रामचन्द्र बामनिया तथा यू एस शर्मा, शिवनारायण मल्होत्रा अरुण कंडारा एवं राजन मल्होत्रा मंचासीन अतिथि थे।
अतिथियों ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया एवं मैदान में जाकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया और बल्लेबाजी कर मैच शुरू करवाया।
उपस्थित खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमी दर्शकों को संबोधित करते हुए सुभाष शारदा व गोपाल आंजना ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।स्वस्थ एवं निरोगी काया के लिए खेलो की हमारे जीवन में महत्ती आवश्यकता है। इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। हमारी ओर से आयोजन समिति को इस आयोजन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आशा करते हैं कि इस तरह के आयोजन वह आगे भी करते रहेंगे।
प्रारंभ में अतिथियों के प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति  के संपत राठौर, सुनील कुमार घावरी,राजन घावरी, किशन चन्द्र लोट किशन कोटियाणा,राजेश छत्रपति, कमल लोट, नितिन राठौड़, अरुण राठौड़, मुकेश गोयर द्वारा मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं ओपर्णा ओढ़ाकर सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिन अंबेडकर क्लब नाथद्वारा, बाबा साहब क्लब भीलवाड़ा, वाल्मीकि क्लब छोटी सादड़ी, अटवाल सुपर किंग्स उदयपुर टीमों ने अपने अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले राउंड में प्रवेश किया। यह क्रिकेट प्रतियोगिता संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के 68 वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर प्रगतिशील मेवाड़ वाल्मीकि सेवा संस्था निंबाहेड़ा द्वारा प्रथम बार मेवाड़ स्तरीय 3 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 21000/दृ नकद और ट्रॉफी एवं उप विजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार 11000/दृ नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में मेवाड़ स्तरीय की अम्बेडकर क्लब निंबाहेड़ा,चित्तौड़गढ़,जावर माइंस रेलमगरा, राजसमंद,छोटी सादड़ी,भीलवाड़ा,उदयपुर, वल्लभनगर, गुलाबपुरा, गंगरार,प्रतापगढ़ सहित कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में खुर्शीद अली खान,अख्तर खान,विश्राम मीणा,राजेश कुमार चौधरी,गोपाल धायल,जगदीश समदानी,सोहन लाल,अहसान छीपा अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। शुभारम्भ समारोह में संचालन प्रकाश राठौड़ ने किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE