BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की चित्तौड़गढ़ नगर कार्यकारिणी.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 7:08 pm
NEWS : ग्राम पंचायत गादोला में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 का आयोजन, छात्रों के साथ संस्था प्रधान व शिक्षकों ने भी भरी प्रश्नोत्तरी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा के समीपवर्ती ग्राम पंचायत गादोला में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 एनसीईआरटी के तत्वावधान में जिले के चयनित सरकारी व निजी विद्यालयों में बुधवार को आयोजित हुआ। इसी क्रम में निम्बाहेड़ा ब्लॉक से गादोला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का चयन हुआ, जहां कक्षा 9 के तीस विद्यार्थियों हेतु यह परीक्षा आयोजित की गई।
संस्था प्रधान वीणा शर्मा ने बताया कि इस परख सर्वेक्षण में छात्र-छात्राओं के साथ ही संस्था प्रधान वीणा शर्मा, कक्षाध्यापक पूनमबाई यादव, विषयाध्यापक नरेन्द्र जेतवाल, दशरथ कुमार रेगर,केसर खां पठान, मंजू बाला कुमावत, रामेश्वर दत्त शर्मा आदि ने भी भाग लेकर प्रश्नोत्तरी को भरते हुए परख को सफल बनाया।
 परख सर्वेक्षण हेतु ऑब्जर्वर उज्जवल छाजेड़,फिल्ड इंवेस्टीगेटर मैना पूर्बिया,परीक्षा प्रभारी मुन्ना लाल सुथार,वीक्षक प्रहलाद नारायण जोनवाल, पर्यवेक्षक मोहम्मद युनूस शेख आदि नियुक्त किए गये।
प्रधानाचार्य एवं पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी वीणा शर्मा के अनुसार इस परख के परिणामों के आधार पर राष्ट्र , राज्य व जिला स्तर पर विद्यार्थियों के सीखने के प्रतिफल, नीति निर्माण और सिखाने की प्रक्रियाओं का निर्धारण किया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE