मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने बताया कि म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष-2024 उत्तरार्द्ध हेतु निर्वाचन मंदसौर में जनपद पंचायत सदस्य एवं सरपंच पद के उप निर्वाचन वर्ष 2024 के लिए मतदान 9 दिसम्बर को जनपद पंचायत क्षेत्र लोटखेड़ी एवं ग्राम पंचायत क्षेत्र जग्गाखेडीमनु की सीमा में और उसकी सीमा से लगे ग्राम पंचायतों में स्थित दुकानों में तथा नगर से निकलने वाले राज्य राजमार्ग /राष्ट्रीय राजमार्ग / मुख्य जिला सडक से दोनो सीमा से बाहर 03 किलोमिटर की दूरी तक में स्थित समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानों को मतदान समाप्ति के नियत समय से 48 घण्टे पूर्व अर्थात 7 दिसम्बर को अपरान्ह 3 बजे से 9 दिसम्बर 24 को मतदान समाप्ति तक के लिए शुष्क दिवस घोषित किया गया। शुष्क दिवस के दौरान संचालित होने वाली समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें एवं समस्त आबकारी केन्द्र पूर्णतरू बंद रखा जाकर क्रय/विक्रय प्रतिबंधित किया जाता है।