रतलाम। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय, भोपाल सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल एवं रोजगार संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिला प्रशासन, कौशल विकास और रोजगार विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार मेला, स्वरोजगार मेला, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखों कमाओं योजनांतर्गत मेलें का अयोजन किया गया, जिसमे कुल 13 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्यू के उपरांत कुल 113 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया, चयनित प्रतिभागियों को निगमाध्यक्ष मनीषा शर्मा द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किये गये तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई।
चयन करने वाली कंपनियों में से रतलाम स्थित प्रतिष्ठान इप्का लेबोरेटरीज लि. द्वारा-7, जी. आर. इण्ड. द्वारा-4, कटारिया इण्ड. प्रा लि. द्वारा-1, भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा-13, सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लि. द्वारा-1, पेरामेडिकल रिसर्च सोसायटी द्वारा-8, जियों इन्फोकॉम द्वारा-10, एवं रतलाम से बाहर स्थित प्रतिष्ठान क्वीस कॉर्प. लि., अहमदाबाद द्वारा-8, नवभारत फर्टीलाईर्स, इन्दौर द्वारा-15, मदरसन ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजीज एण्ड इंजीनियरिंग अहमदाबाद द्वारा-37, सुसपा इंडिया लि. अहमदाबाद द्वारा-1, राणे एनएसके स्टियरिंग सिस्टम अहमदाबाद द्वारा-3, शंकर न्यूट्रीकॉन प्रा. लि. पीथमपुर द्वारा-5, प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया, उपरोक्त कैंपस में सम्मिलित होने के लिए कुल -200 प्रशिक्षणार्थियों ने अपना पंजीयन किया ।इस रोजगार मेले के अतिरिक्त सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के एलडीएम मोहनलाल मीणा द्वारा कुल 115 लाख की राशि के सेंक्शन लोन के स्वीकृति पत्र भी हितग्राहियों को वितिरत किये गये तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जिला रतलाम की मैनेजर आयुषी बैरागी व असिस्टेंट मैनेजर दीपिका ठाकुर द्वारा जिले में संचालित लोन से संबंधित समस्त योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा चयनित काउंसलर द्वारा मेले में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों तथा संस्था के प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों की काउंसलिंग की गई ।एलआईसी मैनेजर निलेश उपाध्याय द्वारा तथा संस्था के प्राचार्य यूपी अरिवार द्वारा उपस्थित युवक युवतियों को आत्मनिर्भर होने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया, साथ ही अधिक मेहनत कर उच्च पद की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया। संचालन एसके गौतम द्वारा तथा आभार संस्था के प्रशिक्षण अधीक्षक एचके बाथम, टीपीओ प्रफुल्ल सोनारकर तथा जिला रोजगार कार्यालय के अनुप खटवानी द्वारा व्यक्त किया गया।