BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की चित्तौड़गढ़ नगर कार्यकारिणी.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2024, 10:19 am
KHABAR : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से दस्तावेज की चोरी, 2 दिन पहले हाईकोर्ट के निर्देश पर डीईओ को किया था सस्पेंड, पुलिस जांच में जुटी, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से महत्वपूर्ण दस्तावेज की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी गए दस्तावेजों में 2008 से 2020 के बीच की रिट याचिकाएं, अवमानना याचिकाएं और एसएलपी से जुड़े जवाब-दावे शामिल हैं। इसके अलावा, अनुदान कक्ष से 2005 से 2020 के बीच के वेतन, बिल और नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों के बस्ते भी गायब हो गए हैं।


यह चोरी ऐसे समय पर हुई है जब दो दिन पहले ही जिला शिक्षा अधिकारी मंगेश व्यास को हाईकोर्ट के आदेशों के उल्लंघन के चलते सस्पेंड किया गया था। चोरी की शिकायत मल्हारगंज थाने में दर्ज कराई गई है। चोरी हुए दस्तावेज जिले के शिक्षा विभाग के लिए बेहद अहम थे। इनमें कई महत्वपूर्ण कोर्ट केस और नियुक्ति से जुड़े रिकॉर्ड शामिल हैं, जिनका उपयोग विभागीय कार्यों और दावों में किया जाना था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी के पीछे किसी विभागीय व्यक्ति का हाथ है या बाहरी बदमाशों ने इसे अंजाम दिया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE