देवास। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में राजस्व महाअभियान 3.0 चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 दिसंबर तक संचालित होगा। राजस्व महा-अभियान 3.0 में लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। राजस्व विभाग के लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक किया जा रहा है। अभियान के तहत देवास जिले में नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती, समग्र ई-केवायसी के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है।