देवास। जिले में आबकारी विभाग द्वारा जिले अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा वृत्त देवास (ब) में मुखबिर की सूचना पर एक बिना नंबर की मोटर साइकिल पर 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा का परिवहन करते हुए जप्त किया गया। चालक आबकारी टीम को देखकर गाड़ी एवं मदिरा छोड़कर फरार हो गया। चालक द्वारा अवैध रूप से संग्रह कर परिवहन किए जाने से उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 52 हजार रूपए हैं।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक आशीष गुप्ता, सैनिक किशोर सिसोदिया शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।