देवास। जिले की कल्याणी मोहिनी कुशवाह के जीवन में शासन की मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना से खुशियों की बहार आई है। योजना की लाभ राशि 02 लाख रूपये से दम्पत्ति ने न केवल अपना जीवन यापन स्तर सुधारा समाज के सामने एक मिसाल बनकर पेश की। समाज में व्याप्त कुरीति को मिटाने के लिये ही मध्य प्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना चलाई जा रही। मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना ऐसे महिला को पुनर्विवाह हेतु प्रोत्साहित करने के लिये 02 लाख रूपये की प्रोत्साहन सहायता उनके सुखी एवं मंगलमय जीवन के लिये प्रदान की जाती है।
दम्पत्ति ने एक तरफ तो पुनर्विवाह करते हुये मिशाल पेश की, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना के लाभ के लिए सामाजिक न्याय एवं निरूशक्तजन विभाग को आवेदन प्रस्तुत किया। जिसका नियमानुसार परीक्षण उपरांत 02 लाख की कल्याणी विवाह राशि प्रदान की गई। राशि मिलने से दम्पती को आर्थिक रूप से बहुत मद्द प्राप्त हुई है तथा बच्चों के पालन-पोषण में भी मद्दगार साबित हुई है।मोहिनी मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रही है।