शाजापुर। लालघाटी स्थित आईसेक्ट के प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। स्थानीय लोगों ने वहां धुआं निकलता दिखा तो संचालक को सूचना दी। जानकारी लगते ही संचालक मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर लालघाटी थाना पुलिस भी पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आगजनी की घटना में 1 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। शार्ट सर्किट के कारण सबसे पहले आग एसी में लगी और उसके बाद वहां रखे तीन कम्प्यूटर और चार-पांच कुर्सियां भी जलकर राख हो गई।