BREAKING NEWS
दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<     हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<     KHABAR : एक पेड़ विश्वास का अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भाजपा जनजाति मोर्चा की बैठक में संगठन.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल, भारी वाहनों का.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता पर आज.. <<     KHABAR : महंगाई तो बढ़ी लेकिन 2 प्रतिशत राहत और.. <<     दतिया उपचुनाव: भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत,.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के बीजों के नाम पर किसानों से बड़ा.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश में सुस्त पड़ा मानसून, 22 जिलों.. <<     BIG REPORT : दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के.. <<     KHABAR : लोकमाता अहिल्याबाई कौशल विकास केंद्र में.. <<     KHABAR : दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, चुनावी.. <<     KHABAR : मनासा में रक्तदान शिविर बना मानवता का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2024, 7:08 pm
BIG NEWS : नीमच में बंगला बगीचा प्रकोष्‍ठ ने किया 1553 व्‍यवस्‍थापन प्रकरणों का निराकरण, कलेक्‍टर ने की नीमच नगरपालिका के कार्याे एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित बैठक में नगरपालिका नीमच के बंगला बगीचा व्यवस्थापन प्रकोष्ठ की समीक्षा की गई हैं। बैठक में बताया, गया, कि नगरपालिका सीमा क्षेत्र अन्तर्गत 60 बंगले, 52 बगीचे, एवं 54 खेत है, जिसमें बंगला बगीचा व्यवस्थापन नियम 26 मई 2017 को लागू हुआ है। बंगला बगीचा प्रकोष्ठ में अभी तक कुल 2794 आवेदन व्यवस्थापन हेतु प्राप्त हुए है, जिनमें से 1553 प्रकरणों का निराकरण  किया गया है। शेष अनुमोदन हेतु लंबित है। जिसमें न.पा.नीमच, टाउन कन्ट्री प्लानिग, उप पंजीयक की रिर्पाेट आना शेष हैं। कलेक्‍टर ने उक्त प्रकरणों की रिर्पाेट शीघ्र भेजने के निर्देश उपस्थित अधिकारियो को दिये। कलेक्‍टर ने पीठासीन अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अभियान चलाया जाकर 26 जनवरी 2025 तक 300 से 500, बंगला बगीचा व्यवस्थापन के आवेदन का निराकरण करें। नगरपालिका नीमच को निर्देशित किया गया है कि बंगला बगीचा व्यवस्थापन हेतु लंबित प्रकरणों के लिए नगरपालिका परिषद का विशेष सम्मेलन बुलाएं। किसी अपंजीकृत दस्तावेज के आधार बंगला बगीचा का व्यवस्थापन न करें।
बैठक में नगरपालिका परिषद नीमच में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई है जिसमें नगरीय निकायों में प्रचलित योजनाओं पीएम स्वनिधि योजना स्वनिधि से समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, निकाय में प्रचलित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा, स्वच्छता सर्वेक्षण, करो की वसूली की प्रगति की समीक्षा एवं सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा की गई। नगरपालिका नीमच की राजस्व वसूली अन्तर्गत नगरपालिका को इस माह 50 प्रतिशत राजस्‍व की वसूली, शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्‍टर ने नगरपालिका नीमच के बड़े प्रोजेक्ट अन्तर्गत निर्माण कार्य प्रचलित हैं, उन्‍हें, समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा अटल बस्ती में सड़क, नाली, पानी की व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिये। कलेक्‍टर ने ट्रेचिंग ग्राउण्ड की जमीन पर शीघ्र कार्य प्रारंभ करनेके निर्देश भी दिए गए।
बैठक में एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, परियोजना अधिकारी शहरी विकास 
चंद्र सिह धार्वे, नीमच के सीएमओ महेन्‍द्र वशिष्‍ठएवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE