चित्तौड़गढ़। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समित 2024 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जयपुर में किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला परिषद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर आलोक रंजन, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, एसीईओ राकेश पुरोहित, एसीईओ विशाल सीपा, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मुख्य कार्यक्रम से जुड़े।